छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा बदलाव: संगीता सिन्हा बनीं कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष

Uncategorized

रायपुर/नई दिल्ली : 04 मई 2026,कांग्रेस पार्टी के अंदर बदलाव का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए विधायक संगीता सिन्हा को प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह जिम्मेदारी उन्हें नए अध्यक्ष की अंतिम घोषणा तक सौंपी गई है।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि संगीता सिन्हा को तत्काल प्रभाव से यह प्रभार दिया जा रहा है। संगठन को मजबूत करने और राज्य में महिला कांग्रेस की गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।जारी आदेश में उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई गई है कि वे छत्तीसगढ़ में संगठन को और सशक्त बनाएंगी।इस नियुक्ति की जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी भेजी गई है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *