कांकेर में बड़ा हादसा: IED ब्लास्ट में 3 जवान शहीद, 1 गंभीर घायल

Uncategorized

कांकेर : दिनांक: 02 मई 2026छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कांकेर से एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आई है। थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक हुए IED विस्फोट ने सुरक्षा बलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

ऑपरेशन के दौरान हादसाआज सुबह डी-माइनिंग / एरिया डॉमिनेशन अभियान के लिए रवाना हुई टीम जैसे ही संदिग्ध क्षेत्र में IED निष्क्रिय करने की कार्रवाई कर रही थी, उसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया।

3 बहादुर जवान शहीदइस दर्दनाक हादसे में DRG (District Reserve Guard) के 3 जवान मौके पर ही शहीद हो गए—

▪️इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी

▪️ कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा

▪️ कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले

1 जवान गंभीर रूप से घायल

▪️ कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है।

IG बस्तर का बयानबस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर सैकड़ों IED बरामद कर निष्क्रिय किए जा चुके हैं।इसके बावजूद आज का यह हादसा उस समय हुआ जब टीम एक IED को डिफ्यूज कर रही थी और वह अचानक फट गया।

इलाके में अलर्टघटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और अतिरिक्त बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

शहीद जवानों को नमनदेश की सुरक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *