नई दिल्ली: महंगाई का बड़ा झटका: कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹993 महंगा, कारोबारियों की बढ़ी टेंशन।चुनावी माहौल के बीच आम लोगों और खासकर कारोबारियों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे बाजार का पूरा गणित बिगड़ने की आशंका है।नई दरों के अनुसार, कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹993 तक की जोरदार बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर अब ₹3071.50 में मिल रहा है, जो पहले की तुलना में काफी ज्यादा है।
होटल-रेस्टोरेंट पर सीधा असरइस बढ़ी कीमत का सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे व्यवसायों पर पड़ेगा, जहां रोजाना कमर्शियल गैस का इस्तेमाल होता है। लागत बढ़ने से खाने-पीने की चीजों के दाम भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
बाजार का बिगड़ेगा संतुलनकारोबारियों का कहना है कि इतनी बड़ी बढ़ोतरी से मुनाफा कम होगा और ग्राहकों पर भी इसका बोझ पड़ेगा। आने वाले दिनों में बाजार में महंगाई और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
4 मई को पांच राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले आई यह बढ़ोतरी आम आदमी और व्यापार जगत दोनों के लिए चिंता का विषय बन गई है।