चारपहिया वाहन के शीशे को तोड़ने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

रायपुर : शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर सख्ती तथा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा द्वारा किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में नॉर्थ जोन अंतर्गत सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए निरंतर कार्रवाई कर रहे हैं।

इसी क्रम में दिनांक 05-06 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के रामनगर वार्ड क्रमांक 024 में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा चारपहिया वाहन के शीशे तोड़े जाने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन द्वारा प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की पतासाजी की गई, जिसके परिणामस्वरूप प्रकरण में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी : –
1.धनेश्वर सोनवानी, पिता फूलसिंह सोनवानी, उम्र 18 वर्ष, ग्राम गीदपुरी, थाना गीदपुरी, जिला बलौदाबाजार, हाल निवास रावतपुरा फेस-01, टिकरापारा, रायपुर।
2. शिव सिंह ठाकुर, पिता दीपक सिंह ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, निवासी रावतपुरा फेस-02, टिकरापारा, थाना टिकरापारा, रायपुर।
3 .उकेश बघेल, पिता राधेश्याम बघेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी रावतपुरा फेस-01, स्थायी पता ग्राम चकवे, पोस्ट आरंग, जिला रायपुर।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *