राजनांदगांव ने बोर्ड रिजल्ट में मारी बाजी, 10वीं-12वीं में शानदार उछाल : डॉ रमन सिंह

Uncategorized

रायपुर, 29 अप्रैल 2026 — छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणामों में राजनांदगांव जिले ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। जिले के रिजल्ट में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है, जिससे शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना है।जारी आंकड़ों के अनुसार, 10वीं कक्षा का परिणाम पिछले वर्ष के 68.76 प्रतिशत से बढ़कर इस बार 89.41 प्रतिशत पहुंच गया, जो 20.65 प्रतिशत की बड़ी छलांग है। वहीं 12वीं कक्षा में भी 87.56 प्रतिशत परिणाम के साथ 5.31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

मेधावी विद्यार्थियों ने भी जिले का नाम रोशन किया है। 10वीं में दीप विजय गेंन्द्रे ने 96.17 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं 12वीं में गजेंद्र कुमार ने 95.60 प्रतिशत, भूपेंद्र चंदेल ने 94.60 प्रतिशत और साक्षी वर्मा ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इस उपलब्धि पर विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने खुशी जताते हुए विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने उन विद्यार्थियों को भी संदेश दिया जो इस बार सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि असफलता अंत नहीं है, बल्कि आगे बेहतर करने का अवसर है। मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अगली बार सफलता जरूर मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *