शादी का झांसा देकर दुष्कर्म : आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से दबोचा गया

Uncategorized

रायगढ़ : 27 अप्रैल 2026। तमनार थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से परिचय बढ़ाकर शादी का झांसा दिया और बाद में शारीरिक शोषण किया।पुलिस के अनुसार, 33 वर्षीय पीड़िता ने 23 अप्रैल को थाना तमनार में शिकायत दर्ज कराई।

उसने बताया कि वर्ष 2023 में उसकी पहचान आरोपी लखन कुमार पटनायक (37 वर्ष), निवासी भिलाईनगर (जिला दुर्ग) से एक मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। आरोपी ने खुद को रेलवे में जेई बताकर शादी का भरोसा दिलाया और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी।पीड़िता के मुताबिक, 14 दिसंबर 2025 को आरोपी तमनार स्थित उसके घर पहुंचा और परिजनों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी वह लगातार विवाह का आश्वासन देकर उसका शोषण करता रहा।जब पीड़िता के परिजनों ने शादी की बात आगे बढ़ाई, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में उसने सामाजिक रीति-रिवाज से शादी से इंकार कर केवल कोर्ट मैरिज की बात कही। मार्च 2026 में कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन भी दिया गया, लेकिन इसके बाद आरोपी ने संपर्क खत्म कर दिया और अंततः शादी से साफ इंकार कर दिया।मामले में थाना तमनार पुलिस ने अपराध क्रमांक 82/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए रायपुर में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।एसएसपी का सख्त संदेश:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शादी का झांसा देकर महिलाओं का शोषण करने वाले आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *