रायपुर, 22 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार मिल रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार बुनियादी सुविधाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के प्रयास कर रही है। इसी दिशा में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की विशेष पहल से सूरजपुर जिले के वनांचल इलाकों में आजादी के बाद पहली बार बड़े स्तर पर विद्युतीकरण का रास्ता साफ हुआ है।भटगांव विधानसभा क्षेत्र के चांदनी बिहारपुर इलाके के दर्जनों गांवों और आश्रित टोलों में बिजली पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने तकनीकी स्वीकृति देते हुए कार्य आदेश जारी कर दिए हैं।
दर्जनों गांवों में पहुंचेगी बिजलीइस योजना के तहत कोल्हुआ, महुली, करोटी और चोंगा समेत कई गांवों के विभिन्न पारा और टोलों में पहली बार बिजली सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा कछवारी, खैरा, नवडीहा और कछिया क्षेत्रों को भी इस परियोजना में शामिल किया गया है। इन इलाकों में अब तक नियमित विद्युत सुविधा नहीं थी।बदलेगा ग्रामीण जीवन स्तरविद्युतीकरण से न केवल घरों में रोशनी पहुंचेगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और छोटे व्यवसायों को भी नई दिशा मिलेगी। बच्चों की पढ़ाई आसान होगी और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।समयबद्ध कार्य के निर्देशपरियोजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सूरजपुर के कार्यपालन अभियंता को सौंपी गई है, ताकि काम तय समय में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो सके।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण अब विकास की रोशनी दूर-दराज के वनांचल क्षेत्रों तक पहुंच रही है।