कांग्रेस माफी मांगे” :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Uncategorized

रायपुर, 22 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बयान न केवल स्तरहीन, अमर्यादित और अशोभनीय है, बल्कि उन करोड़ों देशवासियों का भी अपमान है जो प्रधानमंत्री को अपना आदर्श मानते हैं।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोकतंत्र में इस प्रकार की भाषा का प्रयोग पूरी तरह निंदनीय है और यह स्वस्थ राजनीतिक संवाद की मर्यादाओं को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की गरिमा पर गंभीर आघात बताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में ऐसे वक्तव्य लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की यह प्रतिक्रिया उसकी राजनीतिक बौखलाहट और गिरते जनाधार का संकेत है, जहां अब मुद्दों की बजाय व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और असंयमित भाषा का सहारा लिया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी से मांग की है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की जनता से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की मानसिकता न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि यह जनभावनाओं का भी अपमान है। कांग्रेस को आत्ममंथन कर अपनी भाषा और आचरण में सुधार लाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *