नवीन विधानसभा भवन की वास्तुकला देख अभिभूत हुए देशभर के राज्य निर्वाचन आयुक्त व अधिकारी

Uncategorized

रायपुर, 17 सितंबर 2026। देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों, सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को अटल नगर स्थित नवीन विधानसभा भवन का भ्रमण किया। रायपुर में आयोजित 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे अधिकारियों ने विधानसभा सदन, प्रेक्षागृह और सचिवालय भवन का अवलोकन किया।विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने आगंतुकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने नवीन विधानसभा भवन की वास्तुकला, डिजाइन और निर्माण शैली की जानकारी ली तथा इसकी भव्यता और वास्तुशिल्प की सराहना की।इस अवसर पर विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा सहित सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।भ्रमण में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के राज्य निर्वाचन आयुक्त एवं अधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *