सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा, 12 मजदूरों की मौत, 17 गंभीर

Uncategorized

सक्ती : जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा, 12 मजदूरों की मौत, 17 गंभीरसक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई भीषण दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 12 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 17 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने भी हादसे को अत्यंत दुःखद बताते हुए पीड़ित परिवारों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि राज्य सरकार मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता तथा घायलों को ₹50 हजार की सहायता राशि प्रदान करेगी, ताकि उन्हें इस कठिन समय में तत्काल राहत मिल सके।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का समुचित एवं निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।इस घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर कमिश्नर को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *