नई दिल्ली : देशभर के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अमरनाथ यात्रा 2026 की आधिकारिक तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय के अनुसार, इस वर्ष पवित्र यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर रक्षा बंधन (28 अगस्त 2026) तक चलेगी। कुल मिलाकर यह यात्रा 57 दिनों की होगी।यात्रा से पहले पारंपरिक रूप से होने वाली पहली पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा (29 जून 2026) को संपन्न की जाएगी, जिसे यात्रा की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2026 से शुरू किया जाएगा। यह पंजीयन प्रक्रिया ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध रहेगी, ताकि देशभर से अधिक से अधिक श्रद्धालु आसानी से पंजीकरण कर सकें।हर साल लाखों भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कठिन पहाड़ी रास्तों को पार कर अमरनाथ गुफा तक पहुंचते हैं। प्रशासन की ओर से इस बार भी सुरक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन की विशेष तैयारियां किए जाने की उम्मीद है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।
हर-हर महादेव!