बड़ी खबर: रायपुर में ड्रग्स का बड़ा खुलासा: दिल्ली का सप्लायर गिरफ्तार, 3.62 लाख का गांजा व सामान जब्त

Uncategorized

रायपुर : ASP तारकेश्वर पटेल ने बताया कि रायपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कटोरा तालाब इलाके में छापेमारी कर गांजा बेचते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी दिल्ली का रहने वाला है, जो रायपुर में बैठकर ड्रग्स सप्लाई का नेटवर्क चला रहा था।मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 अप्रैल 2026 को सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि कटोरा तालाब के पास एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रितिक पसरिचा (26 वर्ष) निवासी दिल्ली बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से अलग-अलग पैकेट में 2.870 किलोग्राम गांजा और 0.114 ग्राम ओसियन ग्रो गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने 3000 रुपये नगद, एप्पल कंपनी का आईफोन, प्लास्टिक जिपर पन्नी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किए। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 3 लाख 62 हजार 600 रुपये आंकी गई है।पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि आरोपी ने गांजा और ओसियन ग्रो गांजा दिल्ली में अपने एक साथी के साथ मिलकर कुरियर के जरिए रायपुर मंगवाया था। इस मामले में संबंधित कुरियर कंपनी से भी पूछताछ की जा रही है, जिससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी रितिक पसरिचा, पिता अश्वनी पसरिचा, उम्र 26 वर्ष, मूल निवासी दिलशाद गार्डन, सीमापुरी थाना, शाहदरा (दिल्ली) का रहने वाला है, जो फिलहाल मोवा, रायपुर में रह रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *