रायपुर, 09 अप्रैल 2026। शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम से आम नागरिकों को राहत दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर यातायात पुलिस रायपुर ने हेल्पलाइन नंबर 9479210632 जारी किया है।
अब शहर के किसी भी इलाके में जाम लगने पर आम नागरिक सीधे कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से इसकी सूचना दे सकते हैं। सूचना मिलते ही आईटीएमएस (ITMS) और कंट्रोल रूम द्वारा ट्रैफिक पेट्रोलिंग टीम को तत्काल अलर्ट किया जाएगा, जिससे मौके पर पहुंचकर जाम को जल्द से जल्द क्लियर किया जा सके।
यातायात पुलिस का कहना है कि शहर में सुगम और सुरक्षित ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही ITMS कंट्रोल रूम द्वारा गूगल मैप के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि जाम वाले स्थानों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
👉 नागरिकों के लिए खास सलाह:
आप भी गूगल मैप का उपयोग कर ट्रैफिक की स्थिति जान सकते हैं और जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग चुन सकते हैं।
📍 गूगल मैप के रंगों का मतलब समझें:
🟢 हरा: यातायात पूरी तरह सुचारू
🟡 पीला: मध्यम गति
🔴 लाल: बहुत धीमी गति / सिग्नल पर रुका ट्रैफिक
🟤 मेहरून: पूरी तरह जाम
अब एक कॉल से मिलेगा जाम से छुटकारा — रायपुर ट्रैफिक पुलिस की नई पहल से शहरवासियों को बड़ी राहत की उम्मीद।