सक्ती में महिला से छेड़छाड़ का मामला: आरोपी श्रवण पटेल गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Uncategorized

🚨सक्ती (छत्तीसगढ़)। थाना सक्ती क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, 06 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव जगदल्ला निवासी श्रवण पटेल उर्फ सरवन पटेल घर के बाहर आया और पानी मांगा। पीड़िता द्वारा पानी देने पर आरोपी ने बुरी नियत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने और छुड़ाने की कोशिश के बावजूद आरोपी नहीं माना।

शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया।पीड़िता की शिकायत पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 156/2026, धारा 74 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी श्रवण पटेल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सउनि नीलमणी कुसुम, प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमन, आरक्षक राधेश्याम लहरे, श्याम गबेल, प्रमोद खाखा, बृजमोहन नेताम एवं महिला आरक्षक अनिता कंवर की अहम भूमिका रही।महिला सुरक्षा को लेकर सक्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर सख्त संदेश दिया है कि ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *