बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 9.114 किलो गांजा जप्त – 3 आरोपी गिरफ्तार : थाना प्रभारी एमन साहू

Uncategorized

राजनांदगांव (बसंतपुर) | 04 अप्रैल 2026जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9.114 किलोग्राम गांजा जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,

जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹1 लाख बताई जा रही है।यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में की गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 03 अप्रैल 2026 को थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मुंदड़ा कुंज जी.ई. रोड के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति गांजा बिक्री के उद्देश्य से बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शिव कुमार राय (31), सालिक राम (24) और श्रीमती पुष्पा बर्मन (28) बताया, जो मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद बैगों से कुल 9.114 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।पुलिस ने मौके पर ही गांजा जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 148/2026 के तहत धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।सराहनीय भूमिका:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक जीवराज रावटे, प्रधान आरक्षक मेनका साहू, आरक्षक रूपेंद्र वर्मा, राजेश्वर बंदेश्वर, आशीष मानिकपुरी, आरक्षक अनुपमा चंद्रवंशी सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *