IDBI बैंक में बड़ा फर्जीवाड़ा: नकली एफडी और दस्तावेजों का खेल, 3 आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे जेल

Uncategorized

रायपुर। राजधानी रायपुर में IDBI Bank से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां नकली एफडी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 05 मार्च 2026 को प्रार्थी नरेन्द्र कुमार वर्मा की शिकायत पर थाना धरसींवा में आरोपी राजा खुंटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को फर्जीवाड़े के पुख्ता सबूत मिले, जिसमें एफडी पेपर, बैंक रसीद, म्युचुअल बॉन्ड पेपर और बैंक से प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट शामिल हैं।

जांच में बड़ा खुलासा:पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से नकली दस्तावेज तैयार कर लोगों को ठगने की साजिश रची थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के साथ-साथ 467, 468 और 471 भी जोड़ दी।

दो और आरोपी गिरफ्तार:27 मार्च 2026 को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपियों—

तोप सिंह वर्मा (प्रिंटिंग और कंप्यूटर दुकान संचालक)बलराम साहू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा :-

आरोपियों ने फर्जी एफडी पेपर और दस्तावेज तैयार कर बैंकिंग प्रक्रिया का दुरुपयोग किया और लोगों को झांसे में लेकर आर्थिक ठगी की।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *