Big breking : दिनदहाड़े पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (sidhu moose wala) की गोली मारकर हत्या

Uncategorized

रायपुर : इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जहां पंजाब के मानसा जिले में दिनदहाड़े पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (sidhu moose wala) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव जवाहरके के पास अंजाम दिया गया है। मूसेवाला की मौत से पंजाब में सनसनी फैल गई है। वहीं सिद्धू मूसेवाला के दो साथी घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को हटाया था। बताया जा रहा है कि पहले गायक के पास करीब 10 गनमैन थे लेकिन मान सरकार ने इनकी संख्या कम कर दी थी। बताया जा रहा है कि काले रंग की गाड़ी में सवार दो हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया है। मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर इसी साल मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *