नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में आज राज्य के माननीय सांसदों के साथ रात्रिभोज के दौरान एक आत्मीय और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और भविष्य की योजनाओं को लेकर सार्थक संवाद किया गया।बैठक में रायगढ़ सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विषयों को साझा करते हुए प्रदेश के विकास को नई दिशा देने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया।इस दौरान कहा गया कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बुनियादी ढांचे, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तेजी से प्रगति सुनिश्चित की जा रही है।




बैठक में यह भी संकल्प लिया गया कि छत्तीसगढ़ को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि मिलकर समर्पित भाव से कार्य करेंगे। सामूहिक प्रयासों से ही एक सशक्त, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव होगा।