प्रयागराज में भीषण हादसा: तेज धमाके के बाद कोल्ड स्टोरेज ढहा, कई मजदूर मलबे में दबे

Uncategorized

प्रयागराज : प्रयागराज में एक भीषण हादसे के तहत तेज धमाके के बाद एक कोल्ड स्टोरेज की इमारत अचानक ढह गई। हादसे के समय वहां काम कर रहे करीब 20 मजदूर मलबे में दब गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अब तक 17 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है, हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मृतकों में पिलत चौधरी, मशींदर, ज्योतिष और जगदीश के नाम बताए जा रहे हैं। इनमें तीन मजदूर बिहार के और एक प्रयागराज का निवासी बताया जा रहा है।
रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए 7 जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। मौके पर SDRF और NDRF की टीमें तैनात हैं और लगातार राहत-बचाव कार्य जारी है।
प्रशासन का कहना है कि सभी फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *