रायगढ़ में 72 घंटे में अफीम खेती पर बड़ा प्रहार: ड्रोन सर्वे से तीन जगह भंडाफोड़, आरोपी हिरासत में

Uncategorized

रायपुर, 24 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और एसएसपी शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में बीते 72 घंटे के भीतर तमनार, लैलूंगा के नवीन घटगांव और मुड़ागांव में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया गया है, जिससे इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।प्रशासन द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने बताया कि जिले में ड्रोन सर्वे के जरिए सघन निगरानी की जा रही है। खरसिया, घरघोड़ा, तमनार, लैलूंगा, मुकडेगा, रायगढ़, पुसौर और धरमजयगढ़ समेत विभिन्न क्षेत्रों के कई गांवों में सर्वे कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

एसएसपी शशि मोहन ने जानकारी दी कि 19 मार्च को तमनार के आमाघाट में छापेमारी के दौरान करीब 60,326 अफीम के पौधे बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में झारखंड निवासी मुख्य आरोपी मार्शल सांगा को हिरासत में लिया गया है।वहीं 23 मार्च को लैलूंगा के नवीन घटगांव में भी सब्जियों की आड़ में अफीम की खेती करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। साथ ही एक अन्य व्यक्ति के घर से सूखी अफीम बरामद की गई। मुड़ागांव में भी संदिग्ध खेती के अवशेष मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती गंभीर अपराध है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में ड्रोन सर्वे, सघन जांच और संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *