रायगढ़ में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, झारखंड का आरोपी हिरासत में

Uncategorized

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाघाट में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की गोपनीय सूचना पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग और एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।कार्रवाई के दौरान अफीम की अवैध खेती की पुष्टि होने पर टीम ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान मार्शल सांगा (40 वर्ष), पिता मिखाएल सांगा, निवासी ग्राम हडमबनम थाना खूंटी, जिला खूंटी (झारखंड) के रूप में हुई है।प्रशासन द्वारा मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। टीम द्वारा पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है, साथ ही इस अवैध खेती से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *