रायपुर। अफीम की खेती करते पकड़े जाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग के भाजपा नेता विनायक ताम्रकर को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी ने कहा है कि इस घटना से संगठन की छवि धूमिल हुई है, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है।जानकारी के अनुसार, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबन आदेश डॉ. नवीन मारकण्डेय, प्रदेश महामंत्री द्वारा जारी किया गया है।बताया जा रहा है कि विनायक ताम्रकर भाजपा किसान मोर्चा में राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक के पद पर कार्यरत थे। अफीम की खेती करते पकड़े जाने के बाद मामला सामने आते ही पार्टी नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।भाजपा संगठन ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और अवैध गतिविधियों में संलिप्तता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।