पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक के प्रयासों से बिल्हा विधानसभा को मिली 23 करोड़ से अधिक की सौगात

Uncategorized

बिलासपुर : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने आज बिल्हा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों एवं ग्राम पंचायतों में विकास निर्माण कार्यों के भूमिपूजन में शामिल होकर लगभग 23 करोड़ से अधिक की लागत में क्षेत्रवासियों को सौगात दी। इसके अंतर्गत कौशिक ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में स्वीकृति ग्राम सिलतरा में अटल चौक से यज्ञ चौक होते हुए सिलतरा बस्ती तक सड़क निर्माण लंबाई 1.70 किमी लागत राशि एक करोड़ 20 लाख रुपये, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में स्वीकृत टी 03 पथरिया सरगांव रोड से ग्राम चदली पहुँच मार्ग लम्बाई 6.20 किमी लागत राशि 3 करोड़ 81 लाख रुपए, तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में स्वीकृत टी 03 पथरिया सरगांव रोड रोहरकला से ग्राम घुठेली पहुंच लंबाई 11.20 किमी लागत राशि 6 करोड़ 73 लाख रुपये का भूमिपूजन किया। तत्पश्चात कौशिक ने मुख्यमंत्री आधो संरचना विकास योजना के तहत 1 करोड़ 88 लाख से निर्मित होने वाले नवीन 33/11 के व्ही उपकेंद्र सिलतरा तथा 2 करोड़ 6 लाख से निर्मित होव 33/11 के व्ही उपकेंद्र रोहरा कला का भूमिपूजन किया। साथ ही श्री कौशिक ने कार्यालय नगर पंचायत परिसर पथरिया में विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर कौशिक ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा की इन विकास परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में अधोसंरचना सुदृढ़ होगी और जनसुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि सड़क, भवन, सामुदायिक सुविधाओं और अन्य आवश्यक अधोसंरचना से जुड़े ये कार्य क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेंगे। राज्य सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएँ बनाना नहीं, बल्कि उन्हें तेज गति, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतारना है। हमारी सरकार परिणामोन्मुखी कार्य संस्कृति के साथ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि सड़कें केवल तकनीकी परियोजना नहीं बल्कि आम लोगों की सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्य हैं और इससे सरकार की छवि भी बनती है। यह व्यापक विकास-संकल्प न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करेगा, बल्कि आने वाले वर्षों में क्षेत्र को आधुनिक, सक्षम और समृद्ध जिले के रूप में स्थापित करने की मजबूत नींव भी रखेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनभावनाओं के अनुरूप बिल्हा में विकास करना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बीते ढाई सालो. में बिल्हा क्षेत्र में करोड़ों का विकास होते आ रहा है। आने वाले समय में करोड़ों रुपये में विकास कार्य धरातल में उतरेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गाँव और दोनों में जोर दे रही है पूरे प्रदेश में पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, निश्चल गुप्ता, हरिशंकर वर्मा, रिंकू ठाकुर, संजय राजपूत, मनीष जांगड़े, चंद्रशेखर कौशिक, जगदीश वर्मा, लोकेश साहू, अश्वनी वर्मा, राजेंद्र साहू, बलराम जयसवाल, श्रीमती हुलसी रघु वैष्णव, गणेश सोनी, रघुनंदन कर्मकार, टीकाराम वर्मा तामेश्वर वर्मा श्रीमती पूर्णिमा श्रीधर, राकेश किशन विद्युत विभाग से ई डी एम्बास्ट एस सी सुरेश जांगड़े प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ई ई सूर्यवंशी एसडीएम पथरिया रेखा चंद्रा सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *