रायपुर : 03 मार्च 2026,छत्तीसगढ़ की राजनीति में पोस्टर वार तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने एक कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस के तीन प्रमुख नेताओं पर तीखा हमला बोला है।जारी पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को निशाने पर लिया गया है। पोस्टर में लिखा गया है— “कांग्रेस नेताओं का दोगलापन आया सामने”।भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश के धान किसानों को गुमराह कर कांग्रेस नेताओं ने राजनीतिक लाभ उठाया। पोस्टर में यह भी उल्लेख किया गया है कि “प्रदेश के धान किसानों को बरगलाकर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत हुए मालामाल।”भाजपा का कहना है कि किसानों के हितों के नाम पर राजनीति की गई, जबकि वास्तविक लाभ किसानों तक नहीं पहुंचा। पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस से जवाब मांगते हुए इसे जनता के साथ विश्वासघात बताया है।

वहीं, कांग्रेस की ओर से इस पोस्टर पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावी माहौल को देखते हुए प्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो सकता है।