शराब के विवाद में जीजा ने साले की हत्या, खारुन नदी किनारे वारदात से सनसनी

Uncategorized

रायपुर, 10 अप्रैल 2026।रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी स्थित रमसा ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूरों के बीच शराब को लेकर हुए विवाद ने एक की जान ले ली। आरोपी ने अपने ही साले की हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, घटना खारुन नदी किनारे की है। मृतक घनश्याम यादव (30 वर्ष) और आरोपी गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा (45 वर्ष) दोनों महासमुंद जिले के ग्राम पल्सीपानी, थाना कोमाखान के निवासी हैं और कुम्हारी के ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे। दोनों आपस में जीजा-साला के रिश्ते में थे।

बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल को दोनों सिल्तरा स्थित शराब भट्टी में शराब पीने गए थे। इसी दौरान आरोपी ने मृतक को 150 रुपए देकर शराब लाने भेजा, लेकिन घनश्याम शराब लेकर खुद ही पी गया। इस बात को लेकर आरोपी गोप सिंह के मन में आक्रोश था।अगले दिन 9 अप्रैल को दोनों नहाने के लिए खारुन नदी गए। वहां से घनश्याम शौच के लिए नदी की ओर गया, तभी आरोपी उसके पीछे पहुंचा और मेढ़ से धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। आरोपी को शक हुआ कि कहीं उसकी मौत न हो गई हो और डर के कारण उसने अपने गमछे से घनश्याम का गला कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *