निगरानी बदमाश, गुंडा, चाकूबाजी करने वाले बदमाशों की चेकिंग कर की जाए कार्यवाही : ssp अजय यादव

Uncategorized

रायपुर : पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अजय कुमार यादव के निर्देशन में कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  लखन पटले द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त नगर पुलिस अधीक्षक, शहर के 20 से अधिक थाना प्रभारियों सहित लगभग 250 पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान विशेष अभियान चलाकर निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश एवम चाकूबाजी करने वालों की चेकिंग कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिस पर रायपुर पुलिस के सैकड़ो अधि./कर्म. द्वारा अलग अलग थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गस्त के दौरान निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश एवम चाकूबाजी करने वालों की चेकिंग करने के साथ ही लूट, डकैती एवम चोरी करने वाले पुराने आरोपियों की भी चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान जो सक्रिय व संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए उनके विरुद्ध अलग अलग थानों में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई। रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *