बस्तर पंडुम के शुभारंभ में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जगदलपुर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

Uncategorized

जगदलपुर। बस्तर की सांस्कृतिक पहचान बस्तर पंडुम के शुभारंभ अवसर पर शनिवार 7 फरवरी को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में जगदलपुर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा स्वागत से लेकर सुरक्षा तक की व्यापक और चाक-चौबंद तैयारियां की गई हैं।

राष्ट्रपति के स्वागत में शहीद पार्क चौक पर भव्य आयोजन किया जाएगा, जहां पारंपरिक गौर नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसके लिए बड़े स्तर पर मंच तैयार कर रेड कार्पेट बिछाई गई है, ताकि बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति की झलक राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत की जा सके।

राष्ट्रपति के प्रवास को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों को वीआईपी रूट घोषित किया है। इस दौरान कुम्हार पारा चौक, शहीद पार्क चौक, कोतवाली चौक, अभियंता तिराहा एवं गणतंत्र द्वार (लालबाग मैदान) तक सामान्य परिवहन प्रतिबंधित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *