बेमेतरा ब्रेकिंग ::गाडाडीह एवं बोरतरा सेवा सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक एंव फड प्रभारी को निलंबित किया गया आदेश जारी।बेमेतरा जिले के धान उपार्जन केंद्र गाड़ाडीह में प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 10,000 बोरे धान को अस्थायी रूप से जप्त किये थे।औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि केंद्र में भारी मात्रा में पुराना धान और अमानक स्तर का नया धान मिलाया गया था।जांच प्रतिवेदन के बाद भुनेश्वर वर्मा प्रभारी समिति प्रबंधक गाडाडीह व गेंद लाल वर्मा फड प्रभारी को निलंबित किया गया।बोरतरा सेवा सहकारी समिति टिकेश्वर निषाद प्रभारी प्रबंधक बोरतरा एवं फड प्रभारी किशन जंघेल को निलंबित किया।डिप्टी कलेक्टर व नोडल अधिकारी पिंकी मनहर ने कहा की कोई भी धान खरीदी केंद्र में लापरवाही बरतने पर समिति प्रबंधक के ऊपर कार्य वाही किया जायेगा।