जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Uncategorized

राजनांदगांव : 08 जनवरी 2026,राजनांदगांव जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजकर 8 मिनट पर न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर यह मेल आया, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी।


धमकी की जानकारी मिलते ही न्यायालय प्रशासन ने तत्काल एहतियातन कार्रवाई करते हुए पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया और इसकी सूचना पुलिस विभाग को दी गई। इसके बाद पुलिस और डाँग स्कावयड व निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और न्यायालय परिसर की सघन जांच शुरु की गई। सूत्रों के अनुसार फिलहाल न्यायालय परिसर में केवल पुलिस बल और बम स्क्वॉड की टीम मौजूद है, जो हर कोने की गहन तलाशी ले रही है। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही न्यायालय की नियमित कार्यवाही शुरु की जाएगी बताया जा रहा है कि राजनांदगांव जिले में यह पहली बार है जब न्यायालय को उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे न्यायालय परिसर सहित पूरे शहर में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। पुलिस द्वारा ई-मेल की जांच की जा रही है और भेजने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं पूरे जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *