पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली अब हमारे बीच नहीं रहे ..उनका निधन हो गया

National

नई दिल्ली पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया है।बीजेपी के सीनियर नेता अरुण जेटली का उम्र 66 वर्ष के थे। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें 9 अगस्त दोपहर सवा 12 बजे उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उनका स्वास्थ्य का हाल जानने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला एम्स पहुंचे थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे.एम्स ने एक बयान जारी कर कहा है कि वे बेहद दुख के साथ सूचित कर रहे हैं कि 24 अगस्त को 12 बजकर 7 मिनट पर माननीय सांसद अरुण जेटली अब हमारे बीच में नहीं रहे. अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया था. एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *