रायपुर : रायपुर के मैग्नेटो मॉल में तोड़ोफोड़ से जुड़ा मामले पर पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार, जिसमें से एक नाबालिग भी शामिल है। गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता देंगे कुछ देर में गिरफ्तारी। जिसका विरोध में बजरंग दल पहुंचेंगे सिविल लाइन थाने स्वेक्षा से अपनी गिरफ्तारी देंगे। इस दौरान सिविल लाइन थाने की सुरक्षा बढ़ाई गई।

दरअसल 24 दिसंबर को मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस सजावट पर तोड़ फोड़ की गई थी,जिसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मैग्नेटो मॉल मैनेजर ने शिकायत के साथ दिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज किया है। पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अन्य थाना से भी थाना प्रभारी और बल बुलाकर तैनात कर दिया है।