राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, पंजाब के राज्यपाल सहित अनेक राजनेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक23 अगस्त 2019, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्म दिवस पर राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति  एम. वैंकेया नायडू सहित पंजाब के राज्यपाल और केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ के प्रशासक व्ही.पी. सिंह बदनोर ने कल बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति  कोविंद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई है कि वे लगातार अनेक वर्षों तक समर्पण के साथ देश की सेवा में संलग्न रहेंगे। उप राष्ट्रपति  वैंकेया नायडू और पंजाब के राज्यपाल बदनोर सहित अनेक राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री के लिए मंगल कामनाएं की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *