मंत्रियों के पुराने बंगले पर सरकार का ध्यान, अच्छे सड़कों पर चढ़ाया जा रहा डामर, अंबिकापुर में सरकार की खुली पोल

Uncategorized

रायपुर : राजधानी रायपुर में मंत्रियों के पुराने बंगले पर सरकार का ध्यान, अच्छे सड़कों पर चढ़ाया जा रहा डामर, खराब सड़कों की ओर सरकार का नहीं है ध्यान. मरम्मद के नाम पर करोड़ों रुपए फुके जा रहे हैं, अगर शहर का विकास देखना है तो ओ है सिविल लाइन. दूसरी तरफ रायपुर के भाटापारा, कबीर नगर , माना बस्ती रोड, या ग्रामीण क्षेत्रों की रोड, रायगढ़ जसपुर रोड, खरसिया से छाल नवापारा रोड की हालत इतनी बुरी है कि इस क्षेत्र में जाने के लिए इंसान की रूह कांप जाए. मानों इंसान अपने जान हथेली लेकर चला हो.

सिविल लाइन की रोड को सरकार चम्पाए जा रही है,जबकि यह रोड तो पहले से ही सुंदर है,जरूरत नहीं है डामरीकरण की फिर भी और मरम्मद हो रहा है.

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने छत्तीसगढ़ दौरे पर एक साल पहले एक कार्यक्रम में ऐलान किया था अब छत्तीसगढ़ की रोड भी चमचमाती नजर आएगी गाड़ियां दौड़ेंगे. अब छत्तीसगढ़ में अमेरिका की तरह चमचमाती रोड नजर आएंगी. केंद्रीय मंत्री गडकरी ने राज्य सरकार को कहा था कि आप काम करवाओ पैसे की कोई कमी नहीं होगी. फिर सरकार का ध्यान सिर्फ रायपुर सिविल लाइन पर टिकी . सुंदर और अच्छी रोड को बार बार डामरीकरण – मरम्मद कार्य के नाम से करोड़ों रुपए बर्बाद किया जा रहा.

इतना ही नहीं अम्बिकापुर की बात करें तो हद हो गई,अंबिकापुर में NH विभाग के भ्रष्टाचार का नया नमूना सामने आया है.NH विभाग द्वारा रात में बनाई गई सड़क सुबह होते ही उखड़ी, गुणवत्ताहीन सड़क की हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई. बेलचा से नवनिर्मित सड़क को समेट कर कचरा उठने वाले ट्रैक्टर में ले गए सफाईकर्मी . शहर से होकर गुजरने वाली NH-43 में विभाग द्वारा ठेकेदार से कराया गया था सड़क मरम्मत का कार्य .सदर रोड में किया गया गुणवत्ताहीन सड़क मरम्मत का कार्य, लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से अंबिकापुर से होकर गुजरने वाली NH43 जर्जर सकड़ का किया जा रहा पेच रिपेयरिंग कार्य .रात में बनी सड़क सुबह उखड़ते ही विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार के भ्रष्टाचार की खुली पोल.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *