नई दिल्ली। दिवाली के दौरान पटाखों की आतिशबाजी के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में आग लगने और झुलसने की घटनाएं सामने आई हैं सूत्रों ने दी जानकारी।
दिल्ली, तमिलनाडु और राजस्थान में बड़ी संख्या में लोग पटाखों से घायल होकर अस्पताल पहुंचे।दिल्ली के एम्स (AIIMS) में पटाखों से झुलसने के 42 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 11 मरीजों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, दिल्ली फायर सर्विस को आग लगने की 214 से अधिक कॉल प्राप्त हुईं।
तमिलनाडु में 7 नवंबर सुबह 7 बजे से 9 नवंबर सुबह 7 बजे तक पटाखों और जलने से संबंधित 462 आपातकालीन मामले दर्ज किए गए। इस दौरान दो लोगों की मौत होने की भी जानकारी सामने आई है।
इधर, राजस्थान की राजधानी जयपुर में एसएमएस अस्पताल में पटाखों से घायल 112 मरीज पहुंचे। इनमें 51 लोग आतिशबाजी के दौरान झुलस गए, जबकि 61 लोगों की आंखों में चोटें आई हैं।देश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आए ये आंकड़े दिवाली के दौरान आतिशबाजी से होने वाले हादसों की गंभीरता को दर्शाते हैं।