डिप्टी सीएम पवन कल्याण और पत्नी अन्ना कोनिडेला ने 13 साल बाद अलग होने का लिया फैसला, बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे

Uncategorized

आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण तथा उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने शादी के करीब 13 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी साझा बयान में इसकी जानकारी दी गई है।

पवन कल्याण और पत्नी अन्ना कोनिडेला ने 13 साल बाद अलग होने का लिया फैसला, बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे:-

बयान के मुताबिक, दोनों ने आपसी समझ और सम्मान के साथ यह निर्णय लिया है। हालांकि, वैवाहिक रिश्ता खत्म होने के बावजूद दोनों अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी मिलकर निभाएंगे। बच्चों की खुशी और उनका कल्याण दोनों की पहली प्राथमिकता होगी।

निजता का सम्मान करने की अपील

पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने अपने शुभचिंतकों और आम लोगों से इस मुश्किल समय में उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया है।

पवन कल्याण की तीसरी शादी थी

गौरतलब है कि अन्ना कोनिडेला पवन कल्याण की तीसरी पत्नी थीं। उनकी पहली शादी नंदिनी से हुई थी, जो वर्ष 2008 में तलाक के साथ समाप्त हुई। इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री रेनू देसाई से विवाह किया, लेकिन वर्ष 2012 में दोनों अलग हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *