सुकमा : सुकमा जिले के थाना गोलापल्ली क्षेत्र अंतर्गत जंगल-पहाड़ी इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर जिला पुलिस बल की DRG टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
जानकारी के मुताबिक 18 दिसंबर 2025 की तड़के सुबह से ही सर्च अभियान के दौरान DRG जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। दोनों ओर से इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और पूरे क्षेत्र को घेरकर ऑपरेशन चलाया जा रहा है।