कोरबा – छत्तीसगढ़ के कोरबा में तंत्र मंत्र कर नोटो की बारिश करवाने के चक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई है, वहीं इसमें पुलिस ने 5 लोगो को गिरफ्तार किया है।



यह घटना छत्तीसगढ़ के सबसे इंडस्ट्रियल क्षेत्र कोरबा में हुई जहां एक कबाड़ व्यापारी वो उसके 2 मित्रों को तंत्र मंत्र कर 5 लाख रुपए के बदले ढाई करोड़ रुपए के नोटो की बारिश का लालच देकर बैगा ने मरवा दिया। इस मामले में पुलिस ने बैगा राजेंद्र कुमार सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। तंत्र मंत्र के दौरान कोरबा के कबाड़ व्यापारी अशरफ मेनन,बिलासपुर के सुरेश शाहू और कोरबा के नीतीश कुमार रात्रें की मौत हो गई है। बैगा ने तंत्र मंत्र के दौरान 3 लोगों के मुंह में नींबू रखकर उनके गले में नारियल की रस्सी बांधकर खिंचाव किया जिसके चलते दम घुटने से तीनों की मौत हो गईं वहीं इस दौरान 1 ने तंत्र करने से मना किया तो उसकी जान बच गई।

क्या है मामला :- बिलासपुर का सुरेश शाहू बैगा को जानता था। उसने तंत्र मंत्र कर नोट बरसाने की बात कही लेकिन इसके लिए 5 लाख के नोट लाने कहा जिसपर सुरेश ने यह बात अपने कारोबारी मित्र अशरफ मेनन को बताई। अशरफ मेनन के कोरबा स्थित सुनसान प्लॉट पर तंत्र किया जाना सुनिश्चित हुआ। 10 दिसंबर की शाम को तंत्र मंत्र करने बैगा राजेंद्र कुमार को लेकर अशरफ,सुरेश और नीतेश,पहचान के भागवत, अशरफ के बेटे,भतीजे और ड्राइवर को लेकर प्लॉट पहुंचे।
कैसे गई जान 1– 1 को बुलाया पहले कुछ तंत्र मंत्र भी दिखाईं
बताया जा रहा है कि बैगा ने सबसे पहले तंत्र मंत्र का नीतेश कुमार रात्रें को बेहोश करकर दिखाया और फिर मंत्र से ही होश में लाया नितेश बेहोश भी हुआ जिसने सबको अनुभव बताया। जिसके बाद सबको बाहर भेजकर सबसे पहले अशरफ को बुलाया उसके मुंह में नींबू डाला और नारियल रस्सी से गले में बांधा और दबाव के साथ खींच दिया काफी देर तक खींचता रहा। अशरफ बेहोश हुआ और दम घुटने लगा उसके बाद सुरेश को बुलाया वही किया सुरेश भी बेहोश हो गया उसके बाद नीतेश के साथ भी वही किया। अंत में भागवत को बुलाया उसके साथ भी वही करनेवाला था उसने तीनों को बेहोश देखकर मना किया बाहर जाकर बताया। जिसके बाद बाहर मौजूद अशरफ का बेटा और अन्य लोग दौड़कर आए और तीनों को अस्पताल ले जाने लगे।
बैगा ने 2 घंटे रोके रखा अस्पताल नहीं ले जाने दिया
बैगा राजेंद्र ने अशरफ के बेटो और अन्य लोगों को यह बोलकर रोक दिया कि आधे घंटे तक तंत्र मंत्र के चलते बेहोश है दूसरी दुनिया से पैसा लेकर इनकी आत्मा आ रही है जल्द पैसों की बारिश होनेवाली लेकिन 2 घंटे तक जब कमरे से एकोई बाहर नहीं आया तो दरवाजा तोड़ा गया तीनों को अपस्ताल ले जाया गया जहां तीनों के मौत की पुष्टि हुई।