अडानी पावर प्लांट में चोरी

Uncategorized

रायपुर पुलिस : दिनांक:- 06/12/2025,थाना खरोरा पुलिस द्वारा विद्युत केबल वायर (तांबा) चोरी करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तारअडानी पावर प्लांट रायखेड़ा की घटना

थाना उपस्थित आकर आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अडानी पावर प्लांट रायखेड़ा में स्टोर्स इंचार्ज के पद पर कार्यरत है जो दिनांक 01/12/2025 को 11:00 बजे वार्ड 04 का चेकिंग करने पर वहां रखे विद्युत केबल लगभग 5,800 मीटर अनुमानित कीमत 3,45,000 रूपये नही था, किसी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले जाने की लिखित रिपोर्ट पर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना क्रम में आरोपीगण संदीप सिंग, राहुल सिंग, दविन्दर सिंग दलप्रीत सिंग, बलविंदर सिंग से पूछताछ कर गवाहो के समक्ष मेमोरण्डम लेख किया गया जिन्होने बताये कि सभी एक राय होकर दिनांक 30/11/2025 को सुबह लगभग 05:00 बजे यार्ड में आरी ब्लेड व वायर कटर लेकर अंदर घुस गये और टुकड़ा-टुकड़ा करके वायर को काटे और उपरी कवर को काटकर निकाल दिये, उसके बाद चोरी कर अपने किराये वाले पर में लोगो की नजरों से बचाकर छिपाकर लाये थे। आरोपीगण द्वारा एक राय होकर अपराध घटित करना पाये जाने से धारा 3(5)BNS जोड़ी गयी। आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर चोरी किये गये जुमला 105 किलोग्राम तांबा अनुमानित कीमत 2,10,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त आलाजरब दो आरी ब्लेड एवं वायर कटर को गवाहो के समक्ष पृथक पृथक जप्त कर प्रकरण में वजाफ्ता शुमार करते हुए आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना देते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

आरोपीगण का नाम व पूर्ण पता
1.संदीप सिंग पिता कश्मीर सिंग उम्र 28 साल साकिन सरारीमांड चौकी कैरो थाना पटी जिला तरनतारन पंजाब हाल पता ग्राम चिचोली अदानी पॉवर प्लांट के सामने किराये का मकान थाना खरोरा जिला रायपुर।
2.राहुल सिंग पिता तरसेम सिंग उम्र 21 साल साकिन सरारीमांड चौकी कैरो थाना पटी जिला तरनतारन पंजाब हाल पता ग्राम चिचोली अदानी पावर प्लांट के सामने किराये का मकान थाना खरोरा जिला रायपुर।
3.दविन्दर सिंग पिता कश्मीर सिंग उम्र 30 साल साकिन सरारीमांड चौकी कैरो थाना पटी जिला तरनतारन पंजाब हाल पता ग्राम चिचोली अदानी पावर प्लांट के सामने किराये का मकान थाना खरोरा जिला रायपुर।
4.दलप्रीत सिंग पिता जुगराज सिंग उम्र 30 साल साकिन पटी थाना पटी जिला तरनतारन पंजाब हाल पता ग्राम चिचोली अदानी पावर प्लांट के सामने किराये का मकान थाना खरोरा जिला रायपुर।
5.बलविंदर सिंग पिता बलकार सिंग उम्र 40 साल साकिन सरारीगांड चौकी कैरो थाना पटी जिला तरनतारन पंजाब हाल पता ग्राम चिचोली अदानी पावर प्लांट के सामने किराये का मकान थाना खरोरा जिला रायपुर

   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डां. लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में विद्युत केबल वायर चोरों को गिरफ्तार किया गया हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *