छत्तीसगढ़ : बालोद में स्टार प्रचारक भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सांसद एवं भजोपुरी फ़िल्म स्टार मनोज तिवारी पहुंचे बालोद जहां उन्होंने भोजपुरी गाने गाकर लोगों का मनोरंजन तो किया साथ ही वोट की अपील भी की उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठे वादों के चक्कर में ना आए चौथी बार सरकार बनाकर उनके साजिशों को नाकाम करें।
शाम शाम लगभग 5 बजे वे बालोद पहुंचे जहां उन्होंने केवल एक जगह वाहन से लोगों को संबोधित किया उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा विधानसभा प्रत्याशी पवन साहू के लिए मतदान की अपील करते शायराना अंदाज में कहा कि समय कम था पायलट उतार नहीं रहे थे मैने कहा 5 मिनट का समय दे दो मुझर बालोद वालों से नज़र मिला लेने दो।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आप पवन साहू को जिताएंगे तो मनोज जीतेगा और पवन साहू जीतेगा तो गरीबों का मसीहा चाउर वाला बाबा भी जीतेगा मोदी जी भी जीतेंगे ऐसा कहते हुए उन्होंने भोजपुरी में भी वोट की अपील की उन्होंने यहां चौथी बार सरकार बनाने की अपील भी की उन्होंने कहा चौथी बार सरकार बना के कांग्रेस की साजिश झूठ को बेनकाब कीजिये।