बिलासपुर : बिलासपुर रेल हादसे के बाद एक और बड़ी लापरवाही, एक ही ट्रैक पर आई 3 ट्रेनें, यात्रियों में मचा हड़कंप।

बिलासपुर रेल हादसे के दो दिन बाद एक बार फिर रेलवे की बड़ी लापारवाही सामने आई हैं. जहां कोटमीसोनार और जयरामनगर स्टेशन के बीच एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें आमने-सामने आ गई. जहां दो मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन एक ट्रैक पर दिखे. यात्री ट्रेन के आगे और पीछे मालगाड़ी खड़ी हुई हैं. इस घटना से रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया. कई यात्री ट्रेन से नीचे उतरे दिखे.