बिलासपुर ट्रेन हादसा,8 की मौत

Uncategorized

बिलासपुर : ट्रेन गेवरा से बिलासपुर जा रही थी. वहीं, मालगाड़ी बिलासपुर से आ रही थी. बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक लाल खदान के पास दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गई, जिससे उनकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद के वीडियो और फोटो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी हुई दिख रही है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति दिख रही है. दोनों ट्रेनों के डिब्बे पटरी से भी उतर गए हैं. हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है। 8 लोगों की मौत की खबर, लोकोपयल्ट की भी मौत की जानकारी मिल रही हालांकि पुष्टि नहीं हुई है।

यह घटना को लेकर लापरवाही नहीं बल्कि घोर लापवाही का आरोप कांग्रेस ने लगाया । ट्रेन हादसे पर सियासत शुरू,कांग्रेस उठा रही कई गंभीर सवाल,सीधे तौर से लापरवाही का लगा रही आरोप,उच्च स्तरीय जाँच की कर रही माँग,कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान, कहा – पटरी पर खड़े हुए माल गाड़ी पर पैसेंजर ट्रेन जा टकराई,इसकी जाँच होनी चाहिए,।बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे, शासन प्रशासन मौके पर मौजूदइस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल पर कलेक्टर से बात कर घटना की ली जानकारी।

रेलवे विभाग ने की घोषणा :– 01 आज बिलासपुर स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी एवं मेमू लोकल के टकराव की एक अप्रत्याशित घटना हुई है । दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों के लिए निम्न अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है । मृतकों (casualties) के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी ।रेल प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिए गए हैं । वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है । रेलवे प्रशासन प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता एवं समन्वय प्रदान कर रहा है ।इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (Commissioner of Railway Safety – CRS) स्तर पर कराई जाएगी, ताकि कारणों की समुचित जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें ।यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं :—

आपातकालीन संपर्क:
• बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
• चांपा – 8085956528
• रायगढ़ – 9752485600
• पेंड्रा रोड – 8294730162
• कोरबा – 7869953330
• उसलापुर – 7777857338

यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । रेल प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और समुचित राहत, बचाव एवं सहायता सुनिश्चित कर रहा है ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया x पर पोस्ट ,बिलासपुर के पास ट्रेन दुर्घटना का समाचार अत्यंत दु:खद है। बिलासपुर जिला कलेक्टर से जानकारी लेकर उन्हें हरसंभव सहायता और राहत कार्य संबंधित निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है। रेलवे और प्रशासन की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक संसाधन और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा रही है। राज्य सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर रख रही है।

घटना कब हुई :-

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर स्टेशन के पास लगभग 4 बजे मेमू ट्रेन का डिब्बा मालगाड़ी से टकरा गया. रेलवे ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है और सभी तरह की जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाली गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन (संख्या 68733) की टक्कर एक मालगाड़ी से हो गई. यह हादसा गतोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर शाम करीब 4 बजे हुआ. रेलवे ने राहत और बचाव के लिए सभी संसाधन मौके पर भेज दिए हैं और घायलों के इलाज के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

बिलासपुर ट्रेन हादसे पर डिप्टी सीएम अरुण साव की प्रतिक्रिया,वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर बचाव कार्य में तेजी लाने निर्देशित किया,अरुण साव लगातार बचाव दल के अधिकारियों से संपर्क में,कहा जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *