मोदी, कांग्रेस के 21 सवालों का जवाब नहीं दे पाये : दीपक बैज

Uncategorized

रायपुर/02 नवंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 21 सवाल पूछा था यह सवाल 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के द्वारा जनता से किये वादों को था, जिसे भाजपा ने पूरा करने के लिये प्रदेश की जनता के सामने मोदी की गारंटी की दुहाई दिया था। 2 साल सरकार चलते हुए भाजपा ने मोदी की गारंटी को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। जिन वादों को पूरा करने की गारंटी स्वयं नरेन्द्र मोदी आम सभा में लिये थे, उसी गारंटी के बारे में मोदी बोलने से परहेज कर गये।

एक पेड़ लगाने से हसदेव तमनार के हजारों पेड़ कटाई की भरपाई हो जायेगी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज नवा रायपुर में एक वृक्ष भी लगाया। उनके वृक्षारोपण पर आज प्रदेश के जनमानस में एक सवाल उठा कि आप दिखावे के लिए एक पेड़ लगा रहे और आपकी डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में प्रदेश में हसदेव और तमनार के जंगलों में लाखों पेड़ काटे जा रहे, क्या आपके इस एक पेड़ से उन हजारों पेड़ों की भरपाई हो जायेगी?

जिस विधानसभा, ट्राईबल म्यूजियम का मोदी ने लोकापर्ण किया उसे कांग्रेस ने बनाया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नवा रायपुर के जिस विधानसभा भवन और ट्रायबल म्यूजियम का लोकापर्ण किया, उसको बनाने की परिकल्पना कांग्रेस की सरकार ने किया था, शिलान्यास भी किया, वित्तीय प्रबंधन किया, टेंडर निकाला और पूरा स्ट्रक्चर खड़ा किया, छत दीवाल सब हमारे समय बना। भाजपा ने तो केवल रंग रोगन कराया और उद्घाटन कराया। उसके पहले भी भाजपा की 15 साल सरकार थी उसने नया विधानसभा भवन या आदिवासी संस्कृति को सहेजने के लिये संग्रहालय बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा।

राज्य स्थापना की 25 वीं वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ महतारी को सम्मान दिलाने कांग्रेस को मांग करना पड़ा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बेहद दुर्भाग्यजनक है कि राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर सरकारी मंच बेनर पोस्टर में छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो लगाने के लिये विपक्ष को मांग करने के बाद सरकार सचेत हुई। छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो लगाने के लिये हमने मांग किया, एनएसयूआई ने आंदोलन किया, उसके बाद आनन-फानन में सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो को पोस्टर एवं मंच पर स्थान दिया।

सरकार उत्सव से खाली हो गयी हो तो किसानों की तरफ भी देख ले

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में हुई बैमौसम बारिश से धान के किसानो, मक्का के किसानों का बहुत नुकसान हुआ है, जो धान की फसल पक कर खेतो में खड़ी थी, वह बारिश से गिर गई। धान बर्बाद हो गया जो फसल कट कर ब्यारा में आ गई थी वह भी बारिश में भींगकर बर्बाद हो गई। सरकार किसानों को हुई नुकसान का आंकलन करवा कर तत्काल मुआवजा दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *