जंगल में मधुमक्खियों के झुंड के हमले से बचने के लिए तालाब में छलांग लगाने वाले एक पिता और पुत्र की डूबने से दर्दनाक मौत

Uncategorized

जगदलपुर : करपावंड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोकनार में बीते कल बुधवार को एक बेहद दुखद हादसा हो गया. जंगल में मधुमक्खियों के झुंड के हमले से बचने के लिए तालाब में छलांग लगाने वाले एक पिता और पुत्र की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में गहरा मातम छा गया है

​मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लगाई थी छलाँग

​करपावंड टीआई ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक पिता भुवनेश्वर पटेल (60) और पुत्र विनोद पटेल (35) बीते कल बुधवार को गांव के पास के जंगल में घास काटने के लिए गए थे. इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने उन पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के डंक से घबराकर और जान बचाने के लिए पिता-पुत्र ने दौड़कर पास के एक तालाब में छलांग लगा दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *