किसान के खाते से फर्जी तरीके से 42 लाख रुपये निकालने मामले में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू अब भी फरार

Uncategorized

जांजगीर चाम्पा : छत्तीसगढ़ के जिला जांजगीर-चांपा में किसान के खाते से फर्जी तरीके से 42 लाख रुपये निकालने के मामले में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू अब भी फरारी काट रहे हैं। वहीं, सह-आरोपी गौतम राठौर को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के मुताबिक, गौतम राठौर और उसकी पत्नी ने एक किसान को झांसा देकर दूसरे की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री भी कराई थी। इस मामले में भी दोनों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज है। पुलिस ने गौतम राठौर से 16 हजार रुपये बरामद किए हैं और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को सरवानी गांव के किसान राजकुमार शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विधायक बालेश्वर साहू (पूर्व बैंक मैनेजर) और गौतम राठौर ने उसके फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक खाते से 42 लाख रुपये निकाल लिए थे।पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जप्त दस्तावेजों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल बालेश्वर साहू की तलाश जारी है। डीएसपी यदुमणी सीदार ने दी जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *