15 घंटे में होगा नक्सलियों का मेगा सरेंडर, विजय शर्मा बोले- करेंगे रेड कार्पेट वेलकम

Chhattisgarh

रायपुर : 15 घंटे में होगा नक्सलियों का मेगा सरेंडर, गृह मंत्री विजय शर्मा बोले- करेंगे रेड कार्पेट वेलकम. डिप्टी सीएम विजय शर्मा का ऐलान 25 घंटे के अंदर बड़ी तादाद में नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे.

लाल आतंक अपनी आखिरी सांसे गिन रहा है. लगातार नक्सल संगठन टूटते जा रहा है. नक्सली कमांडर सोनू दादा, प्रभाकर समेत कई बड़े नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है. वहीं अब अगले 15 घंटे में जगदलपुर में नक्सलियों के मेगा सरेंडर कार्यकम होने वाला है. इसे लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है.

जानकारी के मुताबिक,कल जगदलपुर में कई बड़े नक्सली हथियार डालेंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने छत्तीसगढ़ के 140 से ज्यादा नक्सली सरेंडर करेंगे. 17 अक्टूबर शुक्रवार को जगदलपुर में नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में नक्सली 100 से अधिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटेंगे.

लाल कालीन बिछाकर करेंगे नक्सलियों का स्वागत

नक्सलियों के सरेंडर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगले 15 घंटे में नक्सलियों का मेगा सरेंडर कार्यकम होने वाला है. बड़ी संख्या में नक्सली जगदलपुर में सरेंडर करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि लाल कालीन बिछाकर उनका स्वागत करेंगे.

सरकार की नीतियों से हो रहे प्रभावित
बता दें कि सरकार की व्यापक और प्रभावी आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के परिणामस्वरूप विगत 20 महीनों में अब तक 1,876 माओवादी आत्मसमर्पण कर सामाजिक मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं, और सरकार की पुनर्वास नीति के लाभ प्राप्त कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *