प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के शेष सभी मकानों को 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश

Chhattisgarh

रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के शेष सभी मकानों को 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स को दिए
निर्माण एजेंसियों को सक्रिय करने और हितग्राहियों को प्रोत्साहित कर समय सीमा में ऐसे सभी मकानों को पूरा करने के निर्देशजो पीएम आवास पूरे हो चुके है उन्हें अगले दो माह में हितग्राहियों को आधिपत्य देने की करवाई करें
पीएम आवास योजना ग्रामीण

पहले कैबिनेट में 18 लाख 12 हजार आवास की स्वीकृति।

22 महीने में 7 लाख 17 हजार आवास पूर्ण, कुल आवास( 21 लाख 60 हजार) का 34 फीसदी, कुल 78 फीसदी आवास का निर्माण हुआ पूर्ण औसत प्रतिदिन आवास पूर्णता में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ।सुशासन और नवाचार से आपत्तियों का तत्काल हो रहा है निराकरण।

मोर गांव मोर पानी अभियान से डेढ़ लाख से अधिक आवासों में बन रहे हैं रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट
पीएम आवास योजना ग्रामीण।पहले किश्त से दूसरी किश्त भुगतान के दिनों में लाएं सुधार , इसकी मॉनिटरिंग अनिवार्य।प्रति आवास पूर्णता में लगने वाले औसत दिनों में लाएं कमी।विशेष परियोजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश।

मुख्यमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन भवनों को शीघ्रता से समीक्षा कर पूर्ण करने के निर्देश

पीएम जनमन के आवासों को मार्च 2026 तक करें पूर्ण
मुख्यमंत्री के निर्देश
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत किए कार्यों के भुगतान को लंबित रखने पर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश
अभियान के काम हुए हैं प्रभावित
कार्य में विलंब से भुगतान पर नाराज़गी ज़ाहिर की। आगे से समय सीमा में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा

कलेक्टर्स को निर्देश, सुबह 7 बजे के पहले नगरीय निकायों के वार्डों में जाकर करें निरीक्षण।नगर निगम और नगर पालिका के अधिकारियों के कार्यों की करें समीक्षा

नगरीय निकायों के द्वारा किए जा रहे स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों की करें नियमित समीक्षा । तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा।युवाओं के रोजगार के लिए राज्य स्तरीय रोजगार मेले का होगा आयोजन।पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत वार्षिक कार्ययोजना के अनुसार प्रशिक्षण बैच का करें संचालन।

कलेक्टर्स को कौशल विकास के कार्यों और प्रशिक्षण को समय सीमा की बैठक में समीक्षा करने के निर्देश, लाइवलीहुड कॉलेजों के निर्माण के लिए भूमि का शीघ्र करें चिन्हांकन।संसाधनों के आधार पर स्किल गैप एनालिसिस कर वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश।प्रशिक्षित युवाओं के लिए हर तिमाही में स्वरोजगार के लिए लोन मेले का करें आयोजन।रोजगार कार्यालयों के माध्यम से कराएं काउंसलिंग , औद्योगिक जिलों से रिक्तियां प्राप्त कर विभाग को करें प्रेषित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *