2 अक्टूबर, रायपुर,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर मंत्रालय प्रांगण स्थित गांधीजी के प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर कृतज्ञतापूर्वक नमन किया।छत्तीसगढ़ मंत्रालय संघ के अध्यक्ष, चंद्रकांत पाण्डेय ने गांधीजी के आदर्शों पर चलने का संदेश देते हुए स्वच्छता को प्राथमिकता देने की बात कही।इस अवसर पर मंत्रालय संघ के सचिव उमेश सिंह, सुबास गुप्ता, सपन जांगड़े, संघ के पदाधिकारी व रजिस्ट्रार शाखा के अधिकारी/कर्मचारी एवं CMS के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।