गोदावरी प्लांट के मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख मुआवजा दे प्लांट व सरकार-गोपाल साहू, AAP

Uncategorized

रायपुर, 28 सितम्बर 2025, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू और
प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता) सूरज उपाध्याय ने रायपुर के सिलतरा में निर्माणाधीन गोदावरी प्लांट हादसे में 6 मजदूरों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी गोदावरी पावर प्लांट में मृतकों के प्रति गहरी संवेदना रखती है, ईश्वर उनको अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं उनके परिवार को इस दुःख के घड़ी में ईश्वर अपना आशिर्वाद प्रदान करे।
घायल मजदूर जल्द से जल्द ठीक होकर अपने घर पहुंचे ईश्वर से ऐसी कामना हैं। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि सरकार और संयन्त्र प्रबंधन को मृतकों के परिवार को 50-50 लाख मुआवजा देना चाहिए और गंभीर रूप से घायल मजदूरों को समुचित इलाज और 5-5 लाख मुआवज देना चाहिए।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *