युवक ने की खुदकुशी ..थाना अमानक

Chhattisgarh

रायपुर : टाटीबंद में युवक के आज  सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या की।सूत्रों के मुताबिक पति पत्नी के बीच कुछ बात को लेकर विवाद हुआ, जिस पर युवक ने यह कदम उठाया। हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत की पुष्टि की।

अमनाका थाना प्रभारी रमाकांत साहू ने बताया कि मृतक अजय सिंह टाटीबंध में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। मृतक का अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद उसने घर पर ही फांसी लगा ली। सुबह उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पीएम कराया जा रहा है। घटनास्थल से अब तक किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *