दंतेश्वरी पूजन के बाद कौशिक का जनसंपर्क

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक शुक्रवार को मां दन्तेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर जनसंपर्क हेतु निकले और घर- घर जाकर

भाजपा के विकास चर्चा करते हुए चैथी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा को संपूर्ण बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। लोगों के सुख-दुःख की जानकारी लेते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा गरीबों के साथ रहेंगे। इस जनसंपर्क में ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ झिरियापारा से केंवटपारा, गुड़ीपारा के लोगों के घर-घर में कौशिक तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने काफी संख्या में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर विजयी बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *